क्राइम

दीवार के नीचे दबने से एक महिला की मौत, दुधमुंही बच्ची की हालत गंभीर

थाना प्रभारी शेष मणि पांडे मौके पर मौजूद

 

इटियाथोक,गोंडा।दीवार गिर जाने से उसके मलबे की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई और दुधमुंही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अयाह के मजरा गांव भंड़ जोतिया की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे भंड़जोतिया गांव निवासी 30 वर्षीया साजिदा खातून पत्नी रियाज घर के आंगन में अपने बच्ची को दूध पिला रही थी।अचानक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी।

जिसके मलबे के नीचे महिला और उसकी ढाई महीने की मासूम बच्ची दब गई। दीवार गिरने की आवाज होने पर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हुए।जैसे तैसे मलबे के नीचे दबी महिला व बच्ची को निकाला गया। लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।जबकि बच्ची की हालत नाज़ुक बनी हुई है।बच्ची का नाम हलीमा है।बताया जाता है, कि मृतका दिव्यांग थी और पति रियाज रोजी-रोटी के चक्कर में मुंबई शहर में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}