Uncategorised

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत चाइल्ड लाइन ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शकील खान मौजूद रहे

इटियाथोक,गोंडा।” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत वरडांड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्र ने महिलाओं व बेटियों को सुरक्षा एवं अधिकार के बारे में जानकारी दी।उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में बताया गया। बच्चों से संबंधित किसी मामले में सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नंबर पर दें। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर चेतना सिंह ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।मातृत्व वंदन योजना के बारे में जागरूक किया गया।विधिक सेवा प्राधिकरण से कंचन सिंह द्वारा एनएएलएसए हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में महिलाओं को कानूनी अधिकार से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप ने बालश्रम के सबंधित जानकारी दी।

पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक राम किशोर प्रसाद ने महिला अपराध एवं सुरक्षा के बारे में जानकारी साझा की।साथ ही सभी वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090,112 के बारे में जानकारी दी गई।टीम द्वारा इटियाथोक बाजार में बाल श्रम जागरूकता अभियान भी चलाया गया। सुपरवाइजर माखन लाल तिवारी, केस वर्कर मुकेश भारद्वाज, वन स्टॉप सेंटर अंजली सिंह, अपराजिता संस्था से कोऑर्डिनेटर विकास जयसवाल, ग्राम प्रधान शकील खां, गांव की महिलाएं आशा बहू आंगन वाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}