Uncategorised

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव : इटियाथोक ब्लॉक की ग्राम पंचायत सीर बनकट का परिणाम घोषित

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

 

ग्राम पंचायत सीर बनकट के ग्राम प्रधान बने खलील उल्ला

……प्रमाण पत्र देते हुए आरओ मनोज कुमार मौर्य…..

इटियाथोक गोंडा। 06 अगस्त 2024 को कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शुरू हुई।मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।कर्मियों की चार टीमें मतगणना में लगाई गई।ग्राम पंचायत सीर बनकट में महिला प्रधान कृष्णावती देवी की आकस्मिक निधन से उप चुनाव कराया गया।चुनाव में 470 मत पाकर खलील उल्ला ने 112 मतों से प्रधानी का चुनाव जीत लिया।उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कंचन लता को 358 मत मिले।यहां कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

……….. नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान खलील उल्ला……

इसी ब्लॉक के लक्ष्मणपुर लाल नगर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में बच्चा राम की पत्नी ननका देवी को 172 मत प्राप्त हुए।उन्होंने अनोखा देवी को 164 मतों से हरा दिया।खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे,आरओ मनोज कुमार मौर्य,एआरओ मजहर हुसैन,एआरओ अजय कुमार त्रिपाठी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरिजेश पटेल ने अपनी निगरानी में मतगणना कराई। अभिषेक श्रीवास्तव, अटल तिवारी, सत्य प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}