Uncategorised

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

कथा समापन 16 अक्टूबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा के साथ होगा

इटियाथोक,गोंडा। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गुरुवार दोपहर को इटियाथोक कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई।इसमें महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।कलश यात्रा का शुभारंभ गणेश कालोनी से प्रारंभ हुई।इसमें मुख्य यजमान शिवकुमार सोनी और उनकी धर्मपत्नी मन्नू पति सोनी रहे।श्रीमद् भागवत कथा में व्यास मानस जी महाराज श्री वृंदावन धाम के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई।कथा समापन 16 अक्टूबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा के साथ होगा। आशीष पांडे,अरूण कुमार सोनी,गुलाब तिवारी, नवल-किशोर सोनी, पूर्व प्रधान दिनेश शुक्ल,संत छोटे महराज,विच्चू सोनी,चंदू सोनी,जितेंद्र मौर्य,प्रिंस सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}