Uncategorised
स्थानांतरण पर पशु चिकित्सा अधिकारी को दी विदाई
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नजमुल इस्लाम का बस्ती जनपद के लिए हुआ स्थानांतरण
इटियाथोक,गोंडा। पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डॉ नजमुल इस्लाम का बस्ती जनपद के लिए स्थानांतरण हो गया है।उनकी जगह डॉ निशांत यादव ने पदभार ग्रहण किया है।बुधवार को डॉ नजमुल इस्लाम के स्थानांतरण पर विभाग के उनके साथियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान डॉ नजमुल इस्लाम ने कहा, कि वह 2013 में गाजीपुर में स्थानांतरित होकर यहां आए थे।क्षेत्र वासियों ने उनका भरपूर प्यार दिया है।वह यहां की यादें नहीं भूल पाएंगे।राहुल तिवारी, अनिल तिवारी, अशोक कुमार, बुधिराम, रामजन्म तिवारी, अभिमन्यु सोनकर आदि मौजूद रहे।