एंटी करप्शन टीम ने स्वास्थ्य कर्मी को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
आशा कर्मी की ड्यूटी लगवाने के एवज में पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
….आरोपी स्वास्थ्य कर्मी(बीएएम) राम प्रकाश मौर्य..
गोंडा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात बीएएम को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह रिश्वत आशा कर्मी की ड्यूटी लगवाने के नाम पर मांगी थी।थाना तरबगंज अंतर्गत खजुरी गांव निवासी महिला आशा कर्मी श्रीमती सरोज पत्नी मनोज कुमार सिंह को ड्यूटी लगवानी थी। उसके लिए उसने तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बीएएम रामप्रकाश मौर्य से संपर्क किया। सरोज के मुताबिक, उससे बीएएम ने पांच हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत उसने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की शाखा देवीपाटन मंडल गोंडा की थी।एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने शिकायत के बारे में अपने कार्यालय को अवगत कराया और स्वास्थ्य कर्मी राम प्रकाश मौर्य को रंगेहाथ पकड़ने की योजना तैयार की गई।शिकायतकर्ता सरोज से संपर्क कर बीएएम राम प्रकाश को पैसा देने के लिए तैयार किया गया। अस्पताल परिसर से थोड़ी दूरी पर पर टीम पहले से तैयार खड़ी थी। जैसे ही सरोज से पांच हजार रुपये बीएएम ने लिया तो टीम ने उसको रंगेहाथ दबोच लिया।