Uncategorised
मिशन शक्ति पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता
स्कूली बालिकाओं को निबंध के जरिए दिया संदेश
इटियाथोक,गोंडा। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थिति महर्षि उद्वालक इंटर कालेज में मिशन शक्ति पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बारहवीं की छात्रा कुमारी पूर्णिमा पाठक ने प्राप्त किया। इसके अलावा द्वितीय स्थान ग्यारहवीं की छात्रा अंशिका सिंह को मिला। वहीं कक्षा नौ की छात्रा अदिति द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं।निर्णायक मंडल द्वारा सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इटियाथोक कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया,महिला उपनिरीक्षक पूजा कुमारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों व नए कानून के बारे में भी जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक कौशल किशोर सिंह, महिला आरक्षी आरती सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)