Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक,गोंडा। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें सभी को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम कि गंभीरता एवं निर्धारित प्लान के अंतर्गत कार्य करने पर जोर दिया गया।बीएमसी-यूनिसेफ सूर्य कांत शुक्ल ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव की आशा के साथ मिलकर कार्य करना है।संचारी कार्यक्रम पहली से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सभी लोगों को अपने क्षेत्र में सफाई आदि बिंदुओं पर लोगों को जागरूक करना है। दस्तक अभियान ग्यारह से 31 जुलाई तक चलना है।इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू के साथ घरों में दस्तक देंगी।