देश

बिना बच्चा जन्म के प्रतिदिन 9 लीटर दूध दे रही यह गाय, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

खेती किसानी के साथ पशुपालन के शौकीन है पशु मालिक है कैलाश सिंह

बिना बच्चा जन्म के प्रतिदिन 9 लीटर दूध दे रही यह गाय, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
खेती किसानी के साथ पशुपालन के शौकीन है पशु मालिक है कैलाश सिंह

 

राजन कुशवाहा

परसपुर (गोण्डा) परसपुर नगर के ग्राम ताले पुरवा में एक पशु पालक के घर बिना बच्चा जन्मे दूध दे रही साहीवाल गाय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पशुपालक कैलाश सिंह ने बताया कि वह खेती किसानी के साथ पशुपालन के शौकीन किसान हैं। उनकी साहीवाल गाय साल भर दुधारू रही है। वर्ष 2023, 6 मई के बाद माह भर गर्म नहीं होने के बाद गाय के छाती से अचानक दूध निकलने लगा। दूध का स्वाद हल्का नमकीन होने से पशुपालक ने 15 दिन तक दूसरे बछड़े को पिलाया। 27 जून को थन बढ़ने दोनों वक्त 12 लीटर दूध मिलने लगा। तीन माह बाद फिर गर्म होने पर 12 जनवरी 2024 से दूध मिलना बंद हो गया। जिसके बाद 25 मार्च से गाय के थन से स्वतः अचानक दूध निकलने लगा। जिसे पड़िया को गाय अपना दूध पिलाने लगी। फिर 9 अप्रैल से साहीवाल गाय अनवरत 9 से 10 लीटर दूध देना शुरू किया। बिना बच्चा जन्मे प्रतिदिन दूध निकलने की चर्चा को सुनकर गाय को देखने की आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}