सरयू नहर के किनारे निकला अजगर, वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत
इटियाथोक,गोंडा। सरयू नहर पुल के पास अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ दिया।बुधवार दोपहर एक बजे इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर सरयू नहर पुल के पास खेत में सिंचाई कर रहे कुछ ग्रामीणों ने अजगर देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अजगर वहां से झाड़ियां में चला गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। अजगर को खोजने के लिए वन विभाग के दरोगा सुभाष यादव टीम के साथ पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर वन कर्मियों ने कुंआनां रेंज के वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन दरोगा श्री यादव ने बताया कि नहर व नदियों के किनारे अजगर का प्राकृतिक वास होता है।करीब 15 किलो के भार वाला छह फुट लंबा अजगर पकड़ा गया है।