Uncategorised

अज्ञात कारणों से लगी आग, 07 बीघा गेहूं फसल राख

अगलगी की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के गांव मध्य नगर निवासी दो किसानों के खेत में सोमवार को आग लगने 07 बीघा गेहूं की फसल जल गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी द्वारिका सिंह ने चार बीघा व नागेश्वर सिंह ने तीन बीघा जमीन पर   गेहूं की फसल बोई थी।सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से खेत से उठी चिंगारी ने गेहूं की फसल में आग लगा दी।खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फसल जल गई थी।पीड़ितों ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल मैनुद्दीन अंसारी को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}