
….फाइल (फोटो) मृतक श्याम नारायण….
इटियाथोक। थाना क्षेत्र के गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।इटियाथोक थाना क्षेत्र के इमलिया रामनाथ गांव निवासिनी मायावती ने बताया कि मेरे पति श्याम नारायण (65) पुत्र टीकम दत्त इटियाथोक कस्बा स्थित सरस्वती स्कूल में चपरासी का काम करते थे।शुक्रवार को वह स्कूल से बाहर निकलकर रोड पार कर रहे थे। उसी समय बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में श्याम नारायण को स्थानीय लोगों की मदद से इटियाथोक सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डाक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।मामले में इटियाथोक कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया ने बताया कि मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}