भाजपा के पांचवी सूची में भी गोण्डा के कैसरगंज का प्रत्यासी घोषित नही,लोगो मे चर्चाओं का बाजार गर्म
भाजपा की अकेली कैसरगंज सीट प्रत्यासी की घोषणा से शेष है
भाजपा के पांचवी सूची में भी गोण्डा के कैसरगंज का प्रत्यासी घोषित नही,लोगो मे चर्चाओं का बाजार गर्म
देवी पाटन मंडल के चारो सीटों में केवल कैसरगंज लोक सभा की सीट से पांचवे सूची में भी भाजपा ने कोई प्रत्यासी घोषित नही किया है,हलांकि सपा ने श्रावस्ती और कैसरगंज सीट से कोई प्रत्यासी अब तक घोषित नही किया है।
लोकसभा कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं लोगों का मानना है कि चाहे जो भी हो बृजभूषण शरण सिंह के परिवार के किसी सदस्य व स्वयं बृजभूषण शरण सिंह को ही यहां से भाजपा प्रत्याशी घोषित करेगी।विवाद में रहने के कारण सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्यासी घोषित नहीं किया गया है। वही समाजवादी पार्टी ने भी कैसरगंज सीट से अपना कोई प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं किया है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के टिकट के लिए अटकलों का बाजार शुरू गर्म है। लेकिन सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है की सांसद बृजभूषण शरण सिंह को हाई कमान ने अस्वस्थ किया है की टिकट आपके परिजनों को ही आपके कहने के अनुसार ही दिया जाएगा। जिससे सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पूरी तरह से अस्वस्थ है। लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है की संसद की पत्नी पूर्व सांसद केतकी सिंह व पुत्र करण सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अंतिम दौर में टिकट बृजभूषण शरण सिंह को ही मिलेगा। यह टिकट इसलिए भी मिलेगा क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह जिताऊ प्रत्यासी है। उधर दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी दावा कर चुके हैं कि यदि बृजभूषण शरण सिंह समाजवादी पार्टी से टिकट मांगेंगे तो उनको टिकट अवश्य दिया जाएगा। लेकिन सांसद बृजभूषण शरण सिंह ऐसी गलती नहीं करेंगे, उन्हें अस्वस्थ किया जा चुका है कि आपके कहने से ही टिकट दिया जाएगा। आज पांचवी सूची भाजपा ने जारी की है जिसमें देवीपाटन मंडल के बहराइच से अक्षयवर लाल गौड़ निवर्तमान सांसद के पुत्र डॉक्टर आनन्द गौड़ को प्रत्याशित घोषित किया गया है लेकिन देवीपाटन मंडल के केवल एक सीट जो कैसरगंज है उस पर अब तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।