Uncategorised

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

इटियाथोक,गोंडा। क्षेत्र के ग्राम सिसई बहलोलपुर स्थित शिव बालेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।कलश यात्रा में पारंपरिक वेषभूषा में सजीं महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा निकाली।कलशयात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु गोंडा-बलरामपुर मुख्यमार्ग से होते हुए नौव्वा गांव से वीरपुर व तिर्रे-मनोरमा पहुंचे।वहां कलश पूजन के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस लौटे।जहां कथा स्थल के पास कलश स्थापित किया गया।मुख्य यजमान संतोष कुमार उर्फ लल्लू तिवारी ने बताया, कि प्रतिदिन सायं छह बजे से रात्रि दस बजे तक कथा एवं प्रवचन मथुरा वृंदावन से पहुंच रहे श्रद्धेय श्रीमद् जगतगुरु सरल संत देंगे।नौ मार्च को पूर्णाहुति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का परायण किया जाएगा।इसी दिन विशाल भंडारा होगा।इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिल जाती है। कथा मनुष्य के जीवन के मर्म को समझाती है।यह हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।वंशीधर तिवारी, रामसागर तिवारी, राम छवि तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, अनिल कुमार गुप्त, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}