Uncategorised
Uncategorised
गोंडा। केसीआईटी पब्लिक स्कूल का बारहवां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्त ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में जहां ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया वहीं साइबर क्राइम टीम के सीओ सिटी आनंद कुमार राय,साइबर प्रभारी संजय गुप्ता और हरिओम टंडन ने साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ठगी होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने की बात की और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का सुझाव दिया।कार्यक्रम फास्ट फूड से बचने,महिला शासक्तीकरण, आपरेशन सिंदूर,फैमिली थीम,यूनिटी थीम,संभा महराज पर नाटक,इंडियन फॉर्मर एवं सोल्जर थीम,भारत दर्शन पर नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रबंधक कमलेश पटेल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराते हुए कहा बहुत जल्द विद्यालय को एक नया फील्ड प्राप्त होने वाला है।सदर एसडीएम ने एसआईआर पर दी जानकारी और शीघ्र फार्म भरकर जमा करने की अपील।