भाजपा महिला मोर्चा व महिलाओं की टोलियां बढ़-चढ़कर अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरण कर लोगों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व महा दीपावली मनाने का आह्वान कर रही है ,
सुभाष नगर मोहल्ले में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा व महिला मंडल की प्रमिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में घर-घर में महिलाओं की टोली ने रामाधुन व घंटा घड़ियाल धवनि करते हाथों में भगवा ध्वज लिए अयोध्या का पूजित अक्षत देकर कर रही आमांत्रित
गोंडा ।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महापर्व के दृष्टिगत गोन्डा में भी भाजपा महिला मोर्चा व महिलाओं की टोलियां बढ़-चढ़कर अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरण कर लोगों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व महा दीपावली मनाने का आह्वान कर रही है ,
इसी के दृष्टिगत आज गोंडा नगर क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा व महिला मंडल की प्रमिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में घर-घर में महिलाओं की टोली ने रामाधुन व घंटा घड़ियाल धवनि करते हाथों में भगवा ध्वज लिए अयोध्या का पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र देकर अपने आसपास के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठ प्रतिष्ठा महोत्सव मनाने व भव्य दीपावली का आयोजन करने का आह्वान किया,
महिला मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने कहा कि सकल ब्रह्मांड के पालनहार 496 वर्षों बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं ऐसे में यह अवसर किसी दीपावली से काम नहीं है इसलिए सभी परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कर सायं काल अपने-अपने घरों को वह मंदिरों को दीपों से प्रज्वलित कर देश में एक बार पुनः रामराज के पुनर्प्रतिष्ठा करने में सहभागी बनना चाहिए ।