Uncategorised
छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई जयंती
नारी उत्थान और समाज कल्याण के नायक थे छत्रपति शाहूजी महाराज
इटियाथोक,गोंडा। अपना दल एस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुंशी राम आसरे स्मारक विद्यालय प्रांगण में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। बतौर मुख्य अतिथि प्रमोद पटेल व विशिष्ट अतिथि राम प्रगट पटेल राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रहे।अपने संबोधन में राम प्रगट पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने को कहा। मुख्य अतिथि प्रमोद पटेल ने कहा कि कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज नारी उत्थान और समाज कल्याण के नायक थे।दुर्वासा भारती, सलीम अंसारी नकछेद सोनकर आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पेशकार पटेल ने किया तथा अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राकेश पटेल ने किया