Uncategorised
ग्राम प्रधान ने जरूरत मंदों को बांटे कंबल
ग्राम प्रधान ने गांव के 250 गरीबों को नि:शुल्क कंबल वितरित किया
इटियाथोक,गोंडा।ठंड को देखते हुए गरीबों तथा असहाय लोगों की मदद के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।लेकिन कई लोग गरीबों को ठंड से बचाव में आगे आने लगे हैं। इटियाथोक विकासखंड के जानकी नगर गांव के प्रधान ओमप्रकाश तिवारी ने सोमवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया।ग्राम प्रधान ने गांव के 250 गरीबों को नि:शुल्क कंबल वितरित किया।उन्होंने कहा, कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य समझ रहा हूं।कंबल वितरण का कार्यक्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जायेगा।