
इटियाथोक,गोंडा। अज्ञात चोर किराने की दुकान से नकब लगाकर नकदी व सामान उठा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।इटियाथोक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनपुर संगम के मजरा गांव भटपुरवा निवासी राजेश प्रताप सिंह शिवपुरिया चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया,कि मंगलवार की रात में दुकान बंद करके घर चले गए।बुधवार सुबह जब उनके लड़के शिव प्रताप सिंह ने दुकान खोला,तो देखा कि दुकान के पीछे से नकब लगाकर चोर नकदी समेत हजारों रुपए के सामान चुरा ले गए।इसकी सूचना डायल 112 को दी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज का कहना है,कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।


