Uncategorised

गांव के दबंगों का कहर!…कंटीले तार से रास्ता किया बंद, शिकायत के बावजूद प्रशासन खामोश!

इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर कलॉ गांव का है परा मामला

इटियाथोक, गोंडा।थाना क्षेत्र के भवानीपुर कलॉ गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लेने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।स्थिति तब और बिगड़ गई दबंग ने उसी रास्ते पर कंटीले तार की मदद से बाड़ लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया।ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में गांव के कामता प्रसाद ने गांव के पुश्तैनी व सार्वजनिक रास्ते पर पिलर गाड़ कर कंटीले तार से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया।जब कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई,जिससे डरकर अधिकांश ग्रामीण पीछे हट गए।

उसके बाद जमुना प्रसाद,रामदास, आज्ञाराम, ज्वाला प्रसाद, वंशीधर, कैलाश, शिव रतन, चंद्रकांत,राजू,भानुमती,मीनूदेवी आदि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस चौकी से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस तक शिकायत की, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद न तो पुलिस और न ही राजस्व विभाग ने कार्रवाई की। चौकी प्रभारी रमन का कहना है कि मामला संज्ञान में है,बंद रास्ते को खुलवाया जाएगा।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}