राजनीति
सपा जिला उपाध्यक्ष बने जमाल मोहम्मद चौधरी
जमाल मोहम्मद चौधरी के मनोनयन पर कई नामचीन हस्तियों ने दी बधाई
इटियाथोक,गोंडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमाल मोहम्मद चौधरी को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मनोनयन पत्र सौंपा।श्री चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल, पप्पू यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, पूर्व एमएलसी महफूज खां, रणविजय सिंह, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दद्दन खां,सरदार परमजीत सिंह, प्रांतीय नेता मंटू काजी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मंशाराम मिश्र समेत कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।