विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का आयोजन
इटियाथोक,गोंडा। विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलवा बहुता में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रधानमंत्री भारत सरकार के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी उर्फ ज्ञानू, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा, एडीओ आईएसबी अजय त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आशांक शुक्ल, ध्रुव नारायण शुक्ल सहित सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन सम्मिलित हुए। गांव के किसान व महिलाएं भी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना व केंद्र सरकार से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। कार्यक्रम में मौजूद खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा कहा, कि संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण व आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।रामजन्म वर्मा, विंध्यवासिनी भारती,पंचायत सहायक नेहा शुक्ला मौजूद रहीं।