देश

प्रांतीय उपाध्यक्ष बने वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह

जिले के है अरविंद सिंह है वरिष्ठ अधिवक्ता

प्रांतीय उपाध्यक्ष बने वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह

गोंडा। अधिवक्ता परिषद गोंडा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत का प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। परिषद की लखनऊ में आयोजित प्रांतीय बैठक में अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राय ने इस बात की घोषणा की। अरविंद सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महामंत्री धनलाल तिवारी के पोर्टरगंज स्थित आवास पर मीडिया समन्वयक बृज लाल तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। अरविंद को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संरक्षक घनश्याम पांडेय, महामंत्री धनलाल तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला, अनुपम शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, चन्द्र शेखर सिंह, अजय तिवारी, गौरीशंकर चतुर्वेदी, रितेश यादव, रविचंद्र त्रिपाठी, अशोक सिंह, विनोद सिंह, मनमोहन मिश्रा, अभिनव चतुर्वेदी व अवनीश द्विवेदी सहित तमाम अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}