Uncategorised

धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटाई

बिना रोक-टोक चल रहा है हरे पेड़ों पर आरा

इटियाथोक,गोंडा। क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है।लेकिन पुलिस व वन विभाग के कर्मी उदासीन बने हुए हैं।इससे लकड़ी माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ों की कटाई करा रहे हैं।गुरुवार को क्षेत्र के गांव जगदीशपुर संपत में बिना परमिशन लिए सागौन का हरा-भरा पेड़ काट दिया गया।वहीं एक अन्य पेड़ काटने का प्रयास किया गया।इटियाथोक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर संपत में पुलिस व वन विभाग से परमिशन लिए बिना ही पेड़ की कटाई की जा रही थी।इस दौरान किसी ने वन विभाग को जानकारी दी।इस पर वन दरोगा सुभाष यादव ने मौके पर पहुंच कर काटे गए पेड़ों की नाप जोख की है।लेकिन पेड़ काटने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों का आरोप है, कि पुलिस की मिली भगत से लकड़ी माफिया हरे पेड़ों की कटाई जोर-जोर से कर रहे हैं।वहीं आरा मशीनों पर पेड़ों की लड़कियों को पहुंचाया जा रहा है।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}