ए बी एस एस सम्मेलन संपन्न
रविवार को निकट हनुमान मंदिर परिसर हाईकोर्ट, प्रयागराज में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न अखिल भारतीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में ” एक राष्ट्र एवं शिक्षा व्यवस्था ” सेमिनार को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ज्ञान जी -सर्व सेवा प्रमुख,सर्व समाज सेवा संस्थान ने कहा कि इस तरह के परिवर्तन के लिए सामूहिक ऊर्जा एवं भावना चाहिए। उसके लिए पहले प्रत्येक मोहल्ला,महानगर,शहर, कस्बा एवं गांव में तन मन धन से नि: स्वार्थ समर्पित भावना से दीर्घकालीन सेवा प्रकल्पों के माध्यम से एक बहुत बड़ा सशक्त संगठनात्मक नेटवर्क खड़ा करना होगा और तत्पश्चात इस मिशनरी के लाखों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास तथा मेहनत से एकत्रित जन सैलाब की इस मांग की बदौलत सत्ता प्राप्त कर “एक राष्ट्र एवं शिक्षा व्यवस्था” के स्वप्न को साकार किया जा सकता है। सेमिनार में मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह – अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद एक राष्ट्र एवं शिक्षा व्यवस्था पर बल देते हुए बार एसोसिएशन हाल इलाहाबाद में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाये जाने की घोषणा की। उपरोक्त के अलावा पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, राकेश पाण्डेय – पूर्व अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन,अनिल सिंह चौहान,समर बहादुर यादव,विश्व नाथ कटियार, डा.राम चन्द्र प्रजापति,राम सागर यादव,गोकरन सिंह – अध्यक्ष,उ.प्र.,राम सागर चौधरी,पी सी सिंह – अध्यक्ष अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रण विजय सिंह यादव-प्रधान महासचिव अखिल भारतीय सेवक संघ ने किया।