Uncategorised

गुरुकुल के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

गुरुकुल के प्रथम स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा व भजन संध्या

 


इटियाथोक,गोंडा। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौलिया के भीखम पुरवा स्थित पंडित महामना मदन मोहन मालवीय गुरुकुल विद्यापीठ के प्रथम स्थापना दिवस पर गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें रुद्राभिषेक, हवन, ब्राह्मण भोज व विशाल भंडारा सहित भजन संध्या में संत शिवम जी महाराज ने अपने भक्तिमय गीत से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। गुरुकुल के निदेशक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा,कि गुरुकुल सैकड़ों घरों से अज्ञानता के अंधेरे को मिटा रहा है।यहां करीब 30 बच्चे वेद की ऋचाएं कंठस्थ कर रहे हैं। एकांत वातावरण में सुबह शाम बच्चों के वेद उच्चारण से वातावरण गुंजायमान रहता है।बच्चों को वेद, उपनिषद, दर्शन, गणित, संगीत, योग आदि के साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाती है। यज्ञ-हवन कार्य भी सिखाया जाता है।गुरुकुल में नामांकन के लिए निम्नतम आयु पांच वर्ष रखी गई है।समारोह की अध्यक्षता आचार्य शिव प्रसाद तिवारी ने की। मनोज मिश्र, रामकुमार तिवारी, विनोद उपाध्याय, विनोद मिश्र, श्रवण तिवारी, किशन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}