…….. ……..प्रतिभावान छात्र रूद्र प्रताप…….
इटियाथोक, गोंडा। कई बच्चों के अंदर इतनी प्रतिभा भरी होती है, कि उनके उम्र को देखकर ऐसा नहीं लगता, कि ये ऐसे काम भी कर सकते हैं।जी हां ऐसा ही एक कारनामा इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया बहोरी पुर निवासी छह वर्षीय रूद्र प्रताप साहू ने कर दिखाया है।इन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2027 में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रतिभावान रूद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकंड में सुनाकर यह उपलब्धि हासिल किया है।रुद्र प्रताप का जन्म 05 अगस्त 2019 को हुआ था।उन्होंने छह वर्ष तीन माह और बाइस दिन की आयु में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संपादकीय बोर्ड ने रुद्र प्रताप के रिकॉर्ड की पुष्टि की है।उन्हें मेल के माध्यम से बधाई दी गई है, और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2027 में शामिल किया गया है।गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।पिता धर्मेंद्र साहू और मां रेखा देवी ने बताया कि रुद्र की रुचि बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रही है।वह हर्रैयाझूमन स्थित एमके कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई करते हैं।नन्हे रुद्र ने बताया कि उनका सपना बड़े होकर एक प्रशासनिक अधिकारी बनना है,ताकि वे देश और समाज की सेवा कर सकें। (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}