शक्ति वंदन कार्यक्रम को मिला सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री व जीरो वेस्ट इवेंट का प्रमाण पत्र
शक्ति वंदन समारोह को मिला जीरो वेस्ट इवेंट का प्रमाण पत्र
शक्ति वंदन समारोह को मिला जीरो वेस्ट इवेंट का प्रमाण पत्र
शक्ति वंदन कार्यक्रम को मिला सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री व जीरो वेस्ट इवेंट का प्रमाण पत्र
गोण्डा। पिछले महीने 22 अक्टूबर को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज के मैदान में नवरात्रि के अवसर पर देश के सबसे बड़े कन्या पूजन “शक्ति वंदन” समारोह को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री व जीरो वेस्ट इवेंट का प्रमाण पत्र हासिल हो गया है। शक्ति वंदन समारोह का भव्य आयोजन डीएम नेहा शर्मा के नेतृत्व हुआ था। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई 11,888 बेटियों का कन्या पूजन व महाभोज आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में कई रिकार्ड भी बने है। इस कार्यक्रम में ऐसा रिकॉर्ड बना है जिससे सभी अधिकारी कर्मचारी व जनपदवासी प्रसन्न है। 15 हजार की संख्या में कन्याओं, अफसरों और कर्मियों की मौजूदगी में हुए इस विशाल कार्यक्रम के सभी कूड़े को शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया था। कूड़ा नहीं होने के ग्रीन अर्थ आर्गेनाइजेशन की तरफ से इस कार्यक्रम को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री एवं जीरो वेस्ट इवेंट का प्रमाण पत्र भी हासिल हो गया है।
208 किलो कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित कराया गया था
शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित कन्या पूजन के इस भव्य समारोह की एक बड़ी उपलब्धि जीरो वेस्ट इवेंट रहा। इस पूरे समारोह के दौरान 138 किलोग्राम गीला कूड़ा और करीब 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा उत्सर्जित हुआ था। इसका पूर्ण रूप से निस्तारण कराया गया था। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए कार्यक्रम स्तर पर कम्पोस्ट पिट तैयार किया गया था। इस कूड़े को खाद में परिवर्तित किया गया। सूखे कूड़े को भी चार भागों में बांट लिया गया था । इसमें, गिलास, प्लास्टिक की बोतल, पेपर वेस्ट और पॉलिथीन शामिल रहे थे। इनका पृथक्कीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही सुनिश्चित किया गया था। पृथक्कीकृत कूड़े को ड्राई वेस्ट यूनिट में भेज दिया गया था।