Uncategorised

पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा, किसानों की राह ताकते रह गए कर्मचारी

पहले दिन धान क्रय केंद्र पर नहीं हुई बोहनी

 


इटियाथोक गोंडा।अन्नदाताओं को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने के लिए धान खरीद को खुले केंद्रों पर पहले दिन बुधवार को बोहनी नहीं हो सकी। कर्मचारी खरीद की तैयारी कर किसानों की राह तकते रह गए।कहीं भी धान बिक्री के लिए किसानों के न पहुंचने से केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।पहले दिन व्यवस्था दुरुस्त होती रही।हालांकि अभी किसान धान फसल की कटाई व पिटाई में उलझे हुए हैं।गुरुवार से खरीद की संभावना है।भरपूर मेहनत के बाद भी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।किसान औने-पौने दाम पर बिचौलियों या व्यापारियों को उत्पादन बेचने के लिए मजबूर होते हैं।शासन की ओर से एक नवंबर से धान खरीद का शुभारंभ कर सभी केंद्रों पर नियमानुसार खरीद करने का सख्त हिदायत दी है।इसी क्रम में इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत गोसेद्रपुर,परसिया,बिरमापुर, नरौरा-भर्रा पुर व जानकीनगर में विपणन विभाग सहित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के साथ अन्य संस्थाओं के कुल पांच क्रय केंद्रों को बनाकर तैयारी की गई है लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद की बोहनी नहीं हो सकी।

 

2183 रुपये प्रति क्विंटल है धान का दाम

सरकार ने इस बार धान खरीद का मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।धान ए-ग्रेड का है तो 2203 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेगा।

इन्होंने कहा…

 

जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा का कहना है कि सभी केंद्रों पर धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है।पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान लेकर किसानों के न पहुंचने के चलते खरीद नहीं हो सकी है। हालांकि आने वाले कुछ एक दिनों में खरीद होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}