इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौली बाजार के निकट,गोंडा-बलरामपुर हाइवे पर गुरूवार दोपहर को रोडवेज बस और कार की आमने सामने टक्कर में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।जबकि कार में सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हादसे में घायल बच्चों का इलाज चल रहा था।इसी कड़ी में शनिवार सुबह दो वर्षीय मासूम गणेश उर्फ डुग्गू की लखनऊ के चंदन अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, चौबीस घंटे तक जिले के एससी पीएम अस्पताल में आईसीयू में इलाज के दौरान हालत में सुधार न होते देख गणेश को लखनऊ के चंदन अस्पताल में सिप्ट किया गया था।आंकड़ों पर बात करें तो अब तक कुल तीन मौतें हो चुकी हैं।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}