राजनीति
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया
जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
इटियाथोक,गोंडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन इटियाथोक कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धियां एवं राजा भैया के कार्यों पर चर्चा करने के बाद केक काटा गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, अमर सिंह, शत्रुघ्न दूबे, ओंकार सिंह, डिप्टी सिंह, शाकिर, अनस चौधरी, इस्लाम, सद्दाम अली, सूरज सोनी, महेश शिल्पकार, अहमद रजा खां, इनायत उल्ला, मुकेश वर्मा, राजेश वर्मा, अनुज प्रताप सिंह,मनोज वर्मा, शमशाद, यमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।