कबाड़ से जुगाड़ की मशीन बना कर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रदेश में पाया पहला स्थान
छुट्टा जानवरों को पकड़ने वाला यंत्र बनाने पर मिला सांत्वना पुरुष्कार

कबाड़ से जुगाड़ की मशीन बना कर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रदेश में पाया पहला स्थान
छुट्टा जानवरों को पकड़ने वाला यंत्र बनाने पर मिला सांत्वना पुरुष्कार
गोण्डा।कबाड़ से जुगाड़ का धान कूटने की मशीन बनाकर घर-घर जाकर धन का कुटाई कर स्वालम्बी बनने वाले युवक व छुट्टा जानवरों को पकड़ने वाला यंत्र बनाकर आसानी से गौशाला में छोड़ने वाले यंत्र का प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गोण्डा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई साइनटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के मंडल स्तर पर विजई बाल वैज्ञानिक एवं नवप्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया ,गोंडा जनपद के नवप्रवर्तक राज कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान एवं राम सजीवन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया, राज कुमार मिश्रा को रू 10,000/,राम सजीवन जी को रू 3000/ धनराशि देकर विज्ञान एवम प्रोधौगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमृत राज सिंह ,सूर्य शुक्ला एवं नारायणा पब्लिक स्कूल के सौरभ सिंह,सचिन सिंह के मॉडल की भी बहुत सराहना की गई।
अमृतराज सिंह का मॉडल हाइड्रो लिंक सिटी पर था जबकि सौरव सिंह ने सोलर ट्रेकिंग सिस्टम पर मॉडल तैयार किया था साथ ही जिला विज्ञान क्लब की समन्यवक डॉ रेखा शर्मा को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
fb.watch/nDNeOgCXFT/?mibextid=ZbWKwL
राजकुमार मिश्रा ने कबाड़ से बुलारो गाड़ी उपलब्ध की और उस पर कम लागत में धान कूटने वाली मशीन लगा कर घर घर जाकर धान कूट कर स्वावलंबी बने वही राम सजीवन ने छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए एक ऐसा यंत्र बनाया जिससे आसानी से सड़क पर घूमने वाले छुट्टा जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजा जा सकता है।