ग्यारह हजार कन्याओं का भव्य पूजन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
बाल विकास महिला कल्याण कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रही मौजूद

ग्यारह हजार कन्याओं का भव्य पूजन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
बाल विकास महिला कल्याण कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रही मौजूदfb.watch/nQH9oGWxka/?mibextid=ZbWKwL
गोण्डा में आज नवरात्रि अष्टमी को आयोजित 11000 कन्याओं का भव्य कन्या पूजन समारोह “शक्ति वंदन” के अवसर पर एक स्थान पर एक पंडाल में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश की बाल विकास एंव महिला कल्याण मंत्री कैबीनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रही।
मुख्यालय के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में जिले भर के विद्यालयों से छात्राओं को वाहनो से लाया गया। पूरे प्रदेश में सबसे अलग नारी शक्ति,सम्मान व स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश की योगी सरकार की पहल पर देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को गोण्डा जिला प्रशासन ने एक नए अंदाज में पूजन कर सम्मानित किया।कार्यक्रम लिम्का बुक में दर्ज होगा है।कार्यक्रम का उद्घाटन बेबी रानी मौर्य,जिलाधिकारी नेहा शर्मा,विधायक प्रभात वर्मा,विनय द्विवेदी,अजय सिंह,प्रेमनरायन पांडे,रमापति शास्त्री,प्रतीक भूषण व सांसद बृजभूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में कन्याओं का पूजा कर पोषण किट प्रदान किया। दोनों मंत्री,सांसद विधायक गणों ने कन्याओं का पैर छू कर आशीर्वाद लिया।