इटियाथोक, गोंडा। जयप्रभा ग्राम (महराजगंज) बाजार में अचानक भड़की आग से पांच दुकानें जल कर राख हो गईं।आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।वहीं आगजनी के कारण का पता नहीं चल सका है।सोमवार की देर शाम महराजगंज बाजार स्थित डब्लू पुत्र रक्षाराम के साइकिल की थोक दुकान में सबसे पहले आग लगी।देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और पड़ोस में माया होटल, शमशाद की सब्जी दुकान, मंगल मिष्ठान भंडार की दुकान को चपेट में ले लिया।थोड़ी ही देर में सभी दुकानें पूरी तरह से जल गईं।सूचना मिलते ही जानकी नगर पुलिस चौकी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बेकाबू आग पर काबू पाया।अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर नियंत्रण पाया।हालांकि,आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।ग्राम प्रधान ओम प्रकाश तिवारी की सूचना पर मंगलवार सुबह हल्का लेखपाल आलोक चौरसिया भी पहुंचे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}