क्राइम

चारा काटने गई महिला की हत्या

चाकुओ से गोदकर किया, हत्या

  1. चारा काटने गई, महिला की चाकुओ से गोद कर हत्या
    गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र में पशुओ के लिए चारा काटने गई एक महिला की चाकुओ से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही गांव में दहशत व्याप्त हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मोती गंज थाना क्षेत्र के गरिबाजोत कपसा निवासी 40 वर्षीय शर्मा वती पत्नी बलराम बुधवार की सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। वही पर कुछ लोगो ने उस पर चाकू से हमला कर के उस की हत्या कर दिया। हत्यारो ने चहेरे और गले पर चाकू से कई बार हमला किया। मृतक के पति बलराम ने बताया कि उस की पत्नी शर्मावती सुबह चारा काटने गई थी। काफी देर तक जब घर वापस नही आई तो उस की खोजबीन करने खेत मे गए। तब घटना की जानकारी हो पाई। हत्या की खबर गांव में फैलते ही तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ शिल्पा वर्मा डाकस्क्वायड भी पहुँच गया। हत्यारो की तलाश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}