Uncategorised

स्वतंत्रता दिवस पर सदाशिव इंटर कॉलेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया

 

इटियाथोक,गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान,धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से आयोजन किए गए। इस दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत गाकर सीमा पर शहीद होने वाले जवानों को नमन किया। इसी क्रम में सदाशिव इण्टर कॉलेज करमडीह कला में छात्रों ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने ध्वजारोहण किया।घर-घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई।

 

प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश सिंह ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के प्रबंधक शत्रुघ्न द्विवेदी,विनोद कुमार मिश्र, प्रधान पुत्र लल्लन तिवारी, कल्पनाथ शुक्ल, नीरज द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन (प्रवक्ता वनस्पति विज्ञान) शकील अहमद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}