क्राइम
गौ-आश्रय केंद्र के संचालन में बाधक बन रहे अराजक तत्वों के खिलाफ शिकायत
अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरू

इटियाथोक,गोंडा। शरारती तत्व गौ-आश्रय केंद्र के संचालन में बाधक बने हुए हैं।ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की है।प्रधान की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।मामला इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशुनपुर माफी का है।ग्राम प्रधान पाटेश्वरी मिश्र का कहना है, कि सरकारी भूमि जिसका गाटा संख्या 715 पर गौ आश्रय केंद्र का निर्माण कराया गया है। यहां 50 से 60 गोवंश को संरक्षित है।आए दिन रात में गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा जानवरों को गोशाला से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया जाता है।केयरटेकर द्वारा मना करने पर लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।गोशाला से निकले जानवर रात में ही आस-पास के खेतों में पहुंचकर फसल को नष्ट कर देते हैं।जिसके कारण प्रभावित किसानों द्वारा प्रधान से लड़ाई झगड़ा एवं गाली गलौज करने पर उतारू हो जाते हैं।प्रधान का यह भी आरोप है, कि वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित पौधों को विपक्षी गणों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया है।इसी तरह गाटा संख्या 189 व 72 जो खलिहान की भूमि है अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है।ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा का कहना है,कि प्रधान की शिकायत पर उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। संबंधित के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।