क्राइम

चारागाह की जमीन पर कब्जा,अनदेखी कर रहा तहसील प्रशासन

दबंग तालाब से लेकर बंजर भूमि और चारागाह पर बनवा लिया अलीशान मकान

चारागाह की जमीन पर कब्जा,अनदेखी कर रहा तहसील प्रशासन
दबंग तालाब से लेकर बंजर भूमि और चारागाह पर बनवा लिया अलीशान मकान

देवीपाटन मंडल गोण्डा। मंडल के सभी जिलों में चारागाह,तालाब,बंजर की भूमि पर दबंगो द्वारा कब्जा कर मकान बना लिए गए,खेती किया जा रहा है जिसकी शिकायत डीएम से लेकर आयुक्त,मुख्यमंत्री,प्रमुख साचिव से होने के बावजूद कर्यवाई नही की गई।
पयागपुर तहसील क्षेत्र में भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से हर कोई परेशान है। कई लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तो सभी लोग यही बात कर रहे हैं कि काश़, बाबा का बुलडोजर एक बार पयागपुर तहसील क्षेत्र में भी चल जाता। दरअसल, भू माफियाओं ने पयागपुर तहसील क्षेत्र के अमकोलवा गांव में चारागाह के बड़े क्षेत्रफल की सरकारी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। इस पर कोई घर बना लिया है तो कोई खेती किसानी कर रहा है। इस प्रकरण को लेकर 26 अगस्त 2023 को गांव के ही मैनुद्दीन पुत्र सोहराब ने डीएम से शिकायत की है। शिकायत में आरोप है कि चारागाह की जमीन पर गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गिलौली के रहने वाले कुछ दबंग लोगों अवैध कब्जा कर घर बना लिया है। इनके अलावा अन्य कई लोगों का भी अवैध कब्जा है। इस शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया और अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया, लेकिन चारागाह की जमीन को मुक्त कराने में तहसील प्रशासन विफल रहा। कारण अवैध कब्जा करने वालों का दबंग होना है।इस अवैध कब्जे में ग्राम प्रधान और तहसील के अधिकारियों की भी बड़ी भूमिका है। सभी साक्ष्य सामने होने के बाद भी अवैध कब्जा हटाने की दिशा में तहसील प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि भू माफियाओं के सामने एंटी भू माफिया अभियान भी पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}