Uncategorised
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर छात्रों ने मनाया जश्न
स्कूली बच्चों ने अध्यापकों के संग देखा लाइव प्रसारण

इटियाथोक,गोंडा। चंद्रयान तीन की सफलता के लिए पूरा देश टकटकी लगाए बैठा रहा। गांव-गांव, गली गली और कस्बा तक लोग तमाम प्रकार के धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान करते हुए चंद्रयान तीन की सफलता की कामना करते रहे। इसी क्रम में शिक्षाक्षेत्र के इटियाथोक उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में भी चंद्रयान तीन की सफलता के लिए विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापक डॉक्टर रामराज व जितेंद्र प्रकाश मौर्य के साथ लाइव प्रसारण देखा। सभी भगवान से प्रार्थना करते नजर आए, कि चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग हो, ताकि भारत दुनिया में अपना परचम लहरा सके।शाम को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद केक काटकर व पटाखे छोड़कर जश्न मनाया गया। मौके पर एआरपी राधे रमण यादव, शिक्षक अशोक यादव, सुधाकर शुक्ल, दिलीप वर्मा,आनंद,नीलम श्रीवास्तव,सत्येंद्र शाक्य,जिला सम्पर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जितेन्द्र प्रकाश मौर्य,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र,रेनू यादव,शालिनी पाण्डेय,आशा त्रिपाठी ,रानी कादरी ,रूबी द्विवेदी ,सीमा शुक्ला ,सुरभि शुक्ला,मंजू तिवारी सहित रसोइया ,अभिभावक गण व बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।