Uncategorised

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए, गुरुकुल के विद्यार्थियों ने पढी हनुमान चालीसा

चंद्रयान-3 की सफलता पर देर शाम तक होते रहे विविध कार्यक्रम

इटियाथोक,गोंडा। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा देश टकटकी लगाए बैठा रहा। गांव-गांव, गली गली और कस्बा तक लोग तमाम प्रकार के धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता की कामना करते रहे। इसी क्रम में इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौलिया स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय गुरुकुल विद्यापीठ में भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विद्यार्थियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ व हवन किया गया,तो दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र की अगुवाई में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। बता दें, कि दोपहर बाद से शुरू हुआ हनुमान चालीसा पाठ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तक चलता रहा। सभी भगवान से प्रार्थना करते नजर आए, कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो, ताकि भारत दुनिया में अपना परचम लहरा सके। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}