Uncategorised
आत्मरक्षा के लिए तकनीक और आत्मविश्वास जरूरी
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आत्म सुरक्षा के दिए मूल मंत्र

इटियाथोक,गोंडा। संकट काल में खुद की सुरक्षा बिना आत्मविश्वास के नहीं की जा सकती। दरअसल,आत्मरक्षा के सभी उपायों के प्रभावी ढंग से इस्तेमाल के लिए आत्मविश्वास सबसे जरूरी है।कैडेट अगर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने के बजाय,आत्मविश्वास से प्रतिकार करना सीख लें, तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा।ये बातें बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने प्रशिक्षण के दौरान कही।रविवार को श्रीराम तीर्थ स्मारक महाविद्यालय में कैडेटों के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन प्रशिक्षुओं को आत्मरक्षा के दांव-पेंच सिखाए गए।प्रशिक्षक संदीपका रावत ने कैडेट को प्रशिक्षित करते हुए कहा,कि आत्मरक्षा न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारा कर्तव्य भी है।उन्होंने पंचिंग पोजीशन ,फारवर्ड अटैक व सेल्फ डिफेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आनंद शुक्ल, प्रशिक्षण टीम के सदस्य कृष्णा, आकिब,भव्या, अभिषेक, सतीश कश्यप व राजू कुमार ने भी कैडेटों को आत्मसुरक्षा के मूल मंत्र दिए।