खेल

हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से केक कटवाकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

अखिलेश जी का जन्मदिन लोक कल्याण को समर्पित-सूरज सिंह

गोण्डा।समाजवादी पार्टी के मुखिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी ने हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से केक कटवाकर सर्व धर्म सम भाव को बढ़ावा देने एवं आपसी भाईचारे का सन्देश दिया।
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादियों द्वारा लोक कल्याण दिवस कार्यक्रम नगर स्थित टाउन हाल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में श्रद्धेय नेता जी एवं स्मृतिशेष मन्त्री पंडित सिंह जी के समय से अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचने वाले समाजवादी साथियों को अंग वस्त्र और मीठे उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञान, गणित, कविता, गायन आदि क्षेत्रों में प्रतिभाशाली छोटे बच्चों को स्कूल बैग, जोमेट्री बॉक्स, पेन सेट, पेंसिल सेट, कॉपी किताब, मीठा उपहार देकर खुशियाँ बाँटी गयीं।
आयोजक सूरज सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री अरशद हुसैन के सानिध्य में अखिलेश यादव का जन्मदिवस लोक कल्याण हित में समर्पित है।

 

जिलाध्यक्ष ने अपने अभिभाषण में कहा कि पूरे प्रदेश और देश में लोक कल्याण दिवस मनाया जाना अखिलेश यादव की लोकप्रियता का परिचायक है। 2027 में अखिलेश यादव दोबारा सीएम बनेंगे। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने समाजवादियों से आह्वाहन कर कहा कि आज हम सब प्रण लें कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। पूर्व एमएलसी महफूज खान ने अखिलेश यादव को मुलायम सिंह की तरह संघर्षशील और दूरदर्शिता वाला नेता कहा। युवा सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि उनके पिता स्मृतिशेष पंडित सिंह जी भी श्रद्धेय नेता जी एवं अखिलेश यादव जी का जन्मदिवस बच्चों के साथ प्यार -दुलार से मनाते थे।

सूरज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूरे यूपी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जिसका बड़ा उदाहरण है कि आज गोण्डावासी गोण्डा से लखनऊ समेत अन्य जिला मुख्यालयों पर आसानी से पहुँच सकते हैँ सूरज सिंह ने कहा कि आज भी अखिलेश जी को उनके कामों की वजह से याद किया जाता है। राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 2024 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएँ तभी सफलता प्राप्त होगी। पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ला ने भारी बारिश के बाद भी आये हुए लोगों का आभार जताया।

छोटी बच्ची सोनल ने अपने गीत तेरी मिट्टी में मिल जावाँ से सभी का मन मोहा। कवि शिवम मिश्रा ने अपनी कविता में अखिलेश यादव के कामों का वर्णन कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कार्यक्रत्री उपस्थित रहे।
सरफराज हुसैन ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया, संचालन रामसबूरे मिश्र ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}