तसड़क दुर्घटना में साले की मौत, जीजा घायल
गोण्डा। पृथ्वी नाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही बाइक पर सवार जीजा साले को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिस से दोनो घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान साले की मौत हो गई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के साल पुर बाजार निवासी 25 वर्षीय विपिन चतुर्वेदी पुत्र रूप नारायण औऱ बलराम पुर जनपद के गौरा चौकी थाना क्षेत्र के 19 वर्षिय सुभानसु पांडेय पुत्र तुलसी राम पांडेय बाइक से शनिवार की देर शाम को पृथ्वी नाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। खरगू पुर बाजार के आस पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिस से दोनो घायल हो गए। वही कुछ देर पड़े हुए थे। आस पास के लोगो ने दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान साले सुभानसु पांडेय की मौत हो गई। जीजा का विपिन चतुर्वेदी की इलाज चल रहा है। मृतक सुभानसु पांडेय बाइक से अपने जीजा के घर साल पुर बाजार शुक्रवार के दिन आये था। शनिवार को दोनो पृथ्वी नाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।