क्राइम

कोटा चयन की बैठक में मारपीट करना पड़ा महंगा, 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपद्रवी ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

 

इटियाथोक,गोंडा।राशन कोटा चयन को लेकर बैठक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा खड़ा किया था। मतदान प्रक्रिया में दावेदार व उनके समर्थक भड़क गए। इस बीच लोगों में खींचतान के साथ ही धक्का-मुक्की और मारपीट हुई थी। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने पीट कर खदेड़ दिया था। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सख्त कार्यवाही की है।पूरा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिखलौल से जुड़ा है।गांव निवासी राधिका देवी पत्नी स्वामी सरन के तहरीर पर घटना में शामिल 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।जिसमें कुछ महिला और अज्ञात लोग भी शामिल हैं।पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है, कि सोमवार को बादी पुर गांव स्थित पंचायत भवन में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई थी। कोटेदार के चयन प्रक्रिया में चयनसमिति के सदस्य जानवी तिवारी, योगेश द्विवेदी, विशाल वर्मा, एडीओ एसटी व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आभा तिवारी स्वयं सहायता समूह सहित पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी राशन दुकान की चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें उसका चयन हो गया था। तभी आरोपी एक राय होकर लाठी डंडा से हमलावर हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। वहीं कुछ अभिलेखों को हानि पहुंचाई गई। सुरक्षा मे तैनात पुलिसकर्मियों के साथ नोक झोंक करते हुए राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया,कि गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र अरूण सिंह,अनिल सिंह पुत्र राज किशोर सिंह,अज्ञात पुत्र अनिल सिंह, राज किशोर सिंह पुत्र मंगल सिंह,प्रवेश सिंह पुत्र सत्य नारायण सिंह, रिचा सिंह पत्नी सुनील सिंह, सुदामा सिंह पत्नी अरुण सिंह, मालिक राम सोनकर पुत्र अज्ञात, जालिक सोनकर पुत्र छाया राम, उमेश सिंह पुत्र डिप्टी सिंह, राज कुमार पुत्र राम दीन, आरती देवी पत्नी रामदीन, दीपक पुत्र राज कुमार, राम दीन सोनकर पुत्र अज्ञात, पंकज सिंह पुत्र हुकुम सिंह,सामरथ सिंह पुत्र जगेश्वर सिंह, गीता पत्नी अजय सिंह, राधा सिंह पत्नी अज्ञात, कैलाश सिंह की बहू,अभिमन्यु सिंह पुत्र राम बहाल, राजेंद्र सिंह पुत्र शीतल सिंह उर्फ लुग्गी, शिव बालक सिंह पुत्र अज्ञात व कुछ अन्य महिला व पुरुष नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}