कंपोजिट विद्यालय पूरे मोहन में आज लगभग डेढ़ माह बाद विद्यालय खुलने पर नौनिहालों का स्वागत पुष्प ,रोली और चंदन से किया गया। विद्यालय को गुब्बारे और फूलों अच्छी तरह से सजाया गया। 3 नव प्रवेशी बच्चों आयुष पाण्डेय, परी श्रीवास्तव, मीना को पुस्तकों का सेट भी दिया गया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम से बच्चों का उत्साह शिखर पर जाता दिखाई दिया। वे बहुत खुश नजर आए।
कार्यकर्म में अभिभावक एवम ग्राम के सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।
विद्यालय के शिक्षक एवम मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ बेलसर विजय कुमार चौहान ने बच्चों एवम अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा ताकत है जिसके द्वारा हम सभी बाधाओं को जीत कर समाज का भला करते हुए सुखमय जीवन जी सकते है।आप सभी लोग अपने बच्चों को विद्यालय जरुर भेजिए।प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह ने बच्चों से कहा आप लोग कल से अपने भाई ,बहन और गांव के बच्चों को लेकर विद्यालय आइए। इस अवसर पर राम करन उपाध्याय , रंजना द्विवेदी, पुष्पा चौहान, ममता श्रीवास्तव, प्रधान राजेश मिश्रा, अध्यक्ष प्रबंध समिति अशोक कुमार दूबे,चंद्र प्रकाश दुबे आदि उपस्थित थे।