Uncategorisedदेश
घाघरा और सरयू के तांडव से बचने के लिये प्रशासन एलर्ट,बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा
घाघरा में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बंधे के किनारे बढ़ रहा पानी

गोण्डा। प्रत्येक वर्ष घाघरा और सरयू के तांडव से करोड़ों रुपए की फसल व सम्पत्ति की क्षति होती है इस बार जिला प्रशासन बाढ़ आने से पूर्व तैयारी कर लिया है जिलाधिकारी नेहा शर्मा स्वयं बाढ़ क्षेत्र व बंधे का निरीक्षण कर बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए बाढ़ से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह लगातार बाढ़ पर नजर रखें यदि ऐसी कोई बात होती है तो तत्काल सुरक्षा में जुट जाए।