Uncategorised
गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी
गोवंश टिन-शेड के नीचे सर्द हवाओं से कांप रहे हैं
इटियाथोक,गोंडा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर के गौ-आश्रय केंद्र में संरक्षित जानवरों के लिए ठंड से बचाव के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं है।यहां गोवंश पूरी रात तक ठिठुर रहे हैं।भीषण ठंड और सर्द हवाओं से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं।गोवंश टिन शेड के नीचे सर्द हवाओं से कांप रहे हैं। आश्रय केंद्र में 45 गोवंशी पशु मौजूद हैं।पुआल होने के बावजूद पशुओं के बैठने के लिए नहीं डाला गया है।ठंड में पशुओं को शाम से रात तक ठिठुर कर ही बीतता है।छोटे-छोटे बछड़े,बछियों को काफी परेशानी हो रही है।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरिजेश पटेल ने बताया,कि ठंड से बचाव के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।वहीं गौ आश्रय केंद्र में भूसा,पानी तो उपलब्ध मिला लेकिन हरा चारा नहीं है।