Uncategorised

कूड़ा कचरा निस्तारण सेंटर निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

आक्रोशित ग्रामीण का प्रदर्शन

झंझरी।

सदर तहसील क्षेत्र के कलंदरपुर चौबे ग्राम पंचायत में कूड़ा कचरा निस्तारण केंद्र निर्माण कार्य के लिए भूमि चिन्हित किया गया है। इसके निर्माण के खिलाफ ग्राम प्रधान सहित तमाम लोगों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान दिनेश शुक्ला ने बताया कि गांव सभा को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। इधर जिला प्रशासन की ओर से शहरी कूड़ा कचरा के निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण कार्य को लेकर भूमि चिन्हित किया गया है। जिसके निर्माण कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण किया जाना है इसके आसपास दो स्कूल संचालित है। जिसमें पढ़ने वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों की मांग है कि शहरी कूड़ा निस्तारण केंद्र बनने से यहां की आबोहवा में दुर्गम भर जायेगी। जिसकी वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य दूर दराज इलाकों में कराया जाए,जहाँ आबादी का निवास न के बराबर हो। इस दौरान विवेकानंद मिश्रा, कृष्णा नन्द मिश्रा, टीकमदत्त शुक्ला, मोहित चौबे, गुलाम रसूल, रोशन लाल, विश्व नाथ, राम फेर, सुनील मिश्रा, उस्मान अली, विशाल गौतम,रामू तिवारी सहित तमाम लोग रहे।

मैला केंद्र हटाने को लेकर पहले से चल रहा मुकदमा

कलंदरपुर चौबे ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन की ओर से लोगों को धोखे में रखकर मैला डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराया गया। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसे हटाने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी। जब किसी ने नही सुनी तो लोगों ने जिला न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। ग्राम प्रधान दिनेश शुक्ला ने बताया कि दो वर्ष से मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}