Uncategorised
स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, घर-घर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक
रैली का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के महत्व को हर नागरिक को बताना है, फ्रेडिक जॉन
इटियाथोक,गोंडा।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।लक्ष्य महेश्वरम ग्लोइंग एकेडमी स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए कस्बा इटियाथोक के मुख्य मार्गों से होकर रैली के रूप में निकले।इस दौरान भारत माता के जयकारों से मुख्य मार्ग गुंजायमान रहा।मौके पर क्षेत्राधिकार सदर शिल्पा वर्मा भी मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापक फ्रेडिक जॉन ने बताया,कि रैली का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के महत्व को हर नागरिक को बताना है। लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना को जगाने के लिए यह रैली निकाली जा रही है।