क्राइम
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप
परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,थाने में दी तहरीर

खरगूपुर,गोंडा। विवाहिता की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव जमुनही निवासी शकीरू न्निशा (25) पत्नी मुस्ताक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता अकरम अली बरईपुर साहब गंज कोतवाली देहात बलरामपुर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह तीन वर्ष पहले किया था।दहेज में बाइक भी दिया था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन बाद में ससुरालीजन बुलेट गाड़ी की मांग करने लगे थे। जिसको लेकर उसकी पुत्री को बराबर बराबर प्रताड़ित करते थे। उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। ससुर सहित तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दिया है। महिला का पति 10 माह से मुंबई में रहता था। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि उसकी हत्या नहीं की गई है।


